Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi crime news: छावला में हेड कॉन्स्टेबल को ड्यूटी के दौरान बदमाश ने मारा चाकू, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

Delhi crime news: छावला में हेड कॉन्स्टेबल को ड्यूटी के दौरान बदमाश ने मारा चाकू, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi crime news: दिल्ली से एक और दिल देहला देने वाली जानकारी सामने आ रही जहां के छावला में बदमाश ने ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल के सीने पर 2 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया. फिलहाल हेड कॉन्स्टेबल की ICU में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. देर रात पुलिस आरोपी बदमाश को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली. घायल बदमाश का भी इलाज किया जा रहा है. दरअसल कल शाम करीब साढ़े आठ बजे एएसआई सुनील और हेडकांस्टेबल रिंकू बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे थे.

पढ़ें :- खालिस्तान नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सिंघु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार

इसी बीच छावला इलाके के कुतुब विहार में एक झगड़े की सूचना मिली, दोनों जब मौके पर पहुंचे तो पता चला की कुछ लड़के एक ऑटो वाले से झगड़ा कर रहे हैं. रिंकू ने झगड़ा कर रहे सन्नी नाम के बदमाश को पकड़ लिया तो उसने हेड कॉन्स्टेबल को सीने पर 2 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया. इसके बाद रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके बाद देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश सन्नी कुतुब विहार इलाके के एक घर में छुपा हुआ है.

सूचना मिलने पर देर रात करीब ढाई बजे उसको पकड़ने के लिए गई. पुलिस पर सन्नी में पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोलियां बदमाश को भी लगी. पुलिस बदमाश को लेकर अस्पताल गई, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने सनी के कमरे से 3 और लडकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. कमरे से एक देशी कट्टा ,कारतूस और चाकू बरामद हुआ है.

Advertisement