1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad : हिन्दू इलाके में मीट और बिरयानी के मुस्लिम दुकानदारों को भाजपा नेत्री का अल्टीमेटम…दुकानें खाली करो, VEDIO वायरल

Moradabad : हिन्दू इलाके में मीट और बिरयानी के मुस्लिम दुकानदारों को भाजपा नेत्री का अल्टीमेटम…दुकानें खाली करो, VEDIO वायरल

मुरादाबाद में भाजपा महानगर मंत्री सुनीता शर्मा का मुस्लिम दुकानदारों को हिन्दू इलाके रामगंगा विहार से दुकाने खाली करने का अल्टीमेटम देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इ

By up bureau 

Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद में भाजपा महानगर मंत्री सुनीता शर्मा का मुस्लिम दुकानदारों को हिन्दू इलाके रामगंगा विहार से दुकाने खाली करने का अल्टीमेटम देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेत्री हाथ मे माईक थामे लोगो की भीड़ के बीच उन मुस्लिम दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए कैमरे में कैद हुई है जिन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र के राम गंगा विहार में नॉनवेज की दुकानें खोल रखी है।

पढ़ें :- CM योगी का जनता दरबार, लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले - पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय

दरअसल ये वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब मौके पर एक मूर्ति लगाने का विरोध प्रदर्शन चल रहा था और मौके पर हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों की भीड़ मौजूद थी भाजपा नेत्री सुनीता शर्मा ने कहना शुरू किया कि हिन्दू इलाके में किसी भी मुस्लिम को नॉनवेज बिरयानी के लिए दुकान नही दी जाएगी उनके खिलाफ सभी संगठन मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे इसके लिए चाहे हमे कुछ भी करना पड़े यहाँ पर बिरयानी की दुकानें खोली जा रही है हद हो गई हिन्दू एरिया में मुसलमान बिरयानी की दुकानें खोल रहे है आज मंगल के दिन भी ये दुकानें खुली हुई है जबकि मुख्यमंत्री योगी जी कहते है की हिन्दू एरिया में मीट की दुकानें नही खुलनी चाहिए। कान खोल कर सुन लो,,यहाँ से ये दुकानें तुरंत खाली कर दो…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com