मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

महाराष्ट्र: मुंबई जा रही शालीमार एक्सप्रेस में नासिक के पास लगी आग, सभी पैसेंजर सुरक्षित

इंडिया वॉइस

Shalimar LTT Express fire: आग पर काबू पा लिया गया है और नासिक रोड स्टेशन पर पार्सल वैन को अन्य डिब्बों से अलग किया जा रहा है

शेयर करें

Shalimar LTT Express fire: एक बड़ी दुर्घटना टली, मुंबई जा रही शालीमार एक्सप्रेस ( Shalimar Express) की एक पार्सल वैन में शनिवार को नासिक रोड स्टेशन पर आग लग गई. ट्रेन के इंजन के बगल में स्थित पार्सल वैन (कोच) में आग शनिवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर लगी थी।

नासिक के पास शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। सामान का डिब्बा ट्रेन से अलग हो गया। यात्री डिब्बे अप्रभावित,” मध्य रेलवे ने कहा।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार, सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग पर काबू पा लिया गया है और नासिक रोड स्टेशन पर पार्सल वैन को अन्य डिब्बों से अलग किया जा रहा है.

सीपीआरओ ने कहा, “इंजन के बगल में लगे सामान के डिब्बे / पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से शुरू हो जाएगी।”

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कुर्ला में शालीमार एक्सप्रेस में विस्फोटक के संदेह में कुछ वस्‍तु मिलने के बाद अलार्म बजने लगा था। इसके बाद ट्रेन की जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को बुलाया गया था। ये ट्रेन हावड़ा और मुंबई के बीच चलती है। जांच के दौरान बीडीडीएस को तार की बैटरी से लिपटी हुई कुछ छड़ें बरामद हुई थी जो पटाखों की थी।

शेयर करें