Mumbai fire news: मुंबई के मलाड इलाके के जनकल्याण नगर में 21 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। इस बीच CFO मुंबई ने कहा कि ये इमारत 21 मंजिला है। इसकी तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। मलाड वेस्ट का जनकल्याण नगर मालवणी इलाके में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची थीं, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कूलिंग ऑपरेशन के बाद सर्च ऑपरेशन तीसरी मंजिल पर और ऊपरी मंजिल पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
देखें वीडियो
Fire broke out in Mumbai's Malad area.#Malad #fire #Mumbai pic.twitter.com/nXZ6IodIir
— Himanshu Purohit (@Himansh256370) December 3, 2022
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
बहु मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि तीसरी मंजिल के दोनों तरफ से आग की भीषण लपटें निकल रही हैं। वहीं एक शख्स को बालकनी पर लटके हुए देखा जा सकता है। जबकि नीचे खड़े लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। बालकनी पर लटका शख्स पहले सीढ़ी के सहारे नीचे उतरता है और फिर कूद जाता है।
इससे पहले ग्रेटर नोएडा में भी लगी थी भीषण आग
आपको बता दें कि, इससे पहले ग्रेटर नोएडा से आग लगने की सूचना मिली थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में शनिवार सुबह एक 6 मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगने की खबर सामने आई थी। आग लगने की वजह से इमारत में रहने वाले परिवार दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग बेसमेंट में लगी थी इसलिए नीचे उतर कर बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस की टीम ने सीढ़ी लगाकर ऊपर के फ्लैट से लोगों को रेस्क्यू किया।
आग की लपटे तेजी से बील्डिंग परिसर में फैल गईं। राहतबचाव कर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे करीब दो दर्जन परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस की टीम इस मामले की जांच करेगी।