Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहरुख खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

शाहरुख खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।  दरअसल एक संगठन ने शाहरुख खान पर ऑनलाइन जुए को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया था।

पढ़ें :- इंतजार खत्मः कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म 'फायर ऑफ लव-रेड' 24 को होगी रिलीज

जिसके बाद अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ़ से विरोध करने के लिए लोग पहुँचने वाले थे पर पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया। शाहरुख ने इस सब एप के एड किए हैं जिसकी वजह से उनके घर के बाहर प्रोटेस्ट करने की कोशिश की गई। इस फाउंडेशन का अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस एड में प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्री काम करते हैं। यह समाज को दिशा भूल करने वाला काम है। इन प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दोपहर करीब 1 बजे आंदोलन करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आंदोलन करने नहीं दिया। मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Advertisement