Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. कुसमुंडा खदान में हादसाः ट्रेलर की चपेट में आने से मुंशी की मौत, सहकर्मियों ने किया हंगामा

कुसमुंडा खदान में हादसाः ट्रेलर की चपेट में आने से मुंशी की मौत, सहकर्मियों ने किया हंगामा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में हादसा हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विनय कुमार है, जो बारिश से बचने के लिए ट्रेलर के पीछे बैठा था।

By Rakesh 

Updated Date

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में हादसा हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विनय कुमार है, जो बारिश से बचने के लिए ट्रेलर के पीछे बैठा था।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः हनी ट्रैपिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख उगाही

तभी चालक ने वाहन को पीछे किया। जिसके नीचे दबने से मुंशी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सतर्कता चौक पर सहकर्मियों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम करने के साथ ही लोगों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। मृतक विनय घुड़देवा का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए मृतक ट्रेलर के पीछे बैठा था इसी दौरान चालक ने वाहन को बैक किया और हादसा हो गया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी केके वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार की सहायता राशि दी गई, तब जाकर मामला शांत हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com