नई दिल्ली। दिल्ली के मधुबन चौक में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को नई इमारत के रूप में बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया।
पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम
किसी भी आपराधिक मामलों में सबूतों की कड़ी से कड़ी जोड़कर दिल्ली पुलिस की जांच में मददगार साबित होने वाली संस्थान फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को नई सौगात मिली है। शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मधुबन चौक स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री कैलाश गहलोत और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एफएसएल के कामकाज की सराहना की।
इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष छवि रहती है। ऐसे में पेचीदा मामलों को सुलझाने के लिए एफएसएल दिल्ली पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होती है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की जांच से दिल्ली पुलिस को मदद मिलती है और न्याय मिलने में आसानी होती है।
इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि पुलिस और एफएसएल एक सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसे में किसी भी आपराधिक मामलों में एफएसएल की भूमिका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।