1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ब्रिक्स समिट में New Delhi Dclaration को किया गया स्वीकार, PM मोदी बोले – ‘हमारी बैठक सार्थक और रचनात्मक रही…’

ब्रिक्स समिट में New Delhi Dclaration को किया गया स्वीकार, PM मोदी बोले – ‘हमारी बैठक सार्थक और रचनात्मक रही…’

BRICS Summit : 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देशों ने New Delhi Dclaration को स्वीकार किया है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

BRICS Summit : भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देशों ने New Delhi Dclaration को सर्वसम्मति से पास किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली घोषणा 2026 को स्वीकार किया गया है। किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं की।

पढ़ें :- 'ग्लोबल साउथ को रूल टेकर से रूल शेपर बनाने का प्रयास...', BRICS समिट में बोले PM मोदी

समिट में पीएम मोदी ने कहा कि आज की हमारी बैठक बहुत सार्थक और रचनात्मक रही है। हमारे विचारों में विविधता के साथ-साथ, ब्रिक्स (BRICS) सहयोग के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से सामने आई है। आज की चर्चा से यह साफ है कि बदलती दुनिया का संचालन पुराने संस्थानों के ज़रिए नहीं चलाया जा सकता। तीनों क्षेत्रों में सुधार जरूरी है। इसमें प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और नियम बनाना शामिल है। हमने इस बात पर भी जोर दिया कि भविष्य की तकनीकों और उनके नियमों को तय करने में ‘ग्लोबल साउथ’ की समान भागीदारी होनी चाहिए।”

पीएम मोदी ने कहा कि “हमारे अलग-अलग विचारों के साथ-साथ, BRICS में सहयोग के लिए हमारा साझा कमिटमेंट भी साफ तौर पर सामने आया है। आज की चर्चा से यह साफ हो गया है कि बदलती दुनिया को पुराने इंस्टीट्यूशन नहीं चला सकते; रिप्रेजेंटेशन, रिस्पॉन्सिवनेस और नियम बनाने में सुधार जरूरी हैं। हमने इस बात पर भी जोर दिया कि ग्लोबल साउथ को भविष्य की टेक्नोलॉजी और उन्हें कंट्रोल करने वाले नियमों के डेवलपमेंट में बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि निर्णयों और उनके परिणामों के बीच जो दूरी बनी हुई है, उसे साझेदारी और सामूहिक प्रयासों से कम करना होगा। आज अपनाई गई ‘नई दिल्ली घोषणा’ हमारे साझा संकल्पों को एक स्पष्ट दिशा देती है। अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इन संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलें। ब्रिक्स (BRICS) के अध्यक्ष के तौर पर, मैं आप सभी का आपके बहुमूल्य योगदान, सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com