Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 जनवरी 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई बाकी नेताओं को पार्टी चुनाव लड़ाने जा रही है। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। केन्द्रीय नेतृत्व योगी को राम नगरी से चुनाव लड़ाने पर सहमत है। हालांकि चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।

2. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने 172 उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले और दूसरे चरण के मतदान समेत कुछ बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बैठक में 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपनी जीत को दोहराएगी। जानकारी के मुताबिक आज मकर संक्रांति के मौके पर बीजेपी पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. पंजाब कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुहर, आज जारी होगी पहली सूची

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई है। जिसके बाद आज कांग्रेस पार्टी अपनी पहली सूची जारी करेगी। पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल किए गए हैं। संभावना ये भी है कि मुख्यमंत्री को चमकौर साहिब के अलावा आदमपुर सीट से भी चुनाव लड़ा सकती है।

4. विधानसभा चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए आयकर विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर

आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस संबंध में एक टोल फ्री नंबर (18001807540) के साथ एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। ये 24 घंटे काम करता है। लोग इस नंबर पर कॉल करने और चुनावी प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संदिग्ध नकद या अन्य सामान से संबंधित विशिष्ट जानकारी पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

5. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट जारी

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

विधासभा चुनाव को लेकर सपा-रालोद गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी है। सूची में 19 रालोद के उम्मीदवार हैं जबकि 10 उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। हांलाकि अभी कई मुख्य ऐसी सीटें रह गई हैं जिन पर मंथन चल रहा है।

6. वैवाहिक रेप के मामले पर सभी पक्षों से मशवरा कर रही है केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि वैवाहिक रेप के मामले पर सभी पक्षों से मशवरा किया जा रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले पर केंद्र ने रचनात्मक रुख अपनाया है। जस्टिस राजीव शकधर की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले पर आज भी सुनवाई करेगी।

7. आज सेना दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे थलसेनाध्यक्ष नरवणे

74वें सेना दिवस की पूर्व संध्या पर आज थलसेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर शाम 6:55 बजे हिंदी में और रात 8:55 बजे अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। जनरल नरवणे ने अपने कार्यकाल की आखिरी सालाना प्रेस वार्ता में बुधवार को चीन सीमा पर स्थिति के बारे में कहा था कि किसी भी विवाद का समाधान निकालने के लिए युद्ध या संघर्ष हमेशा अंतिम उपाय होता है। अगर इस आखिरी विकल्प का भी सहारा लिया गया, तो बहुत विश्वास के साथ आश्वस्त कर सकता हूं कि हम ही विजयी होंगे।

8. नीट-यूजी की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू की जा रही है। इसके जरिए परीक्षा में पास छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाती हैं। गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 19 जनवरी से NEET-UG की काउंसलिंग शुरू करने जा रही है। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं और सभी सेवा ही धर्म के मंत्र के साथ अपने करियर को आगे नई दिशा देंगे।

9. मध्यप्रदेश वैक्सीनेशन और उपचार प्रबंधन में बाकी राज्यों से आगे

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन और इलाज प्रबंधन में मध्य प्रदेश बाकी राज्यों से काफी आगे है। ये जानकारी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कॉन्फ्रेंस द्वारा राज्यों से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण और उसके प्रबंधन के संबंध में ली गई समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल भागीदारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कम वैक्सीनेशन और अधिक समस्या वाले राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, पंजाब आदि के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की।

10. उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मकर संक्रांति और पोंगल की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति सभी के जीवन में समृद्धि, शांति और सौहार्द लाए। उपराष्ट्रपति नायडू ने जारी शुभकामना संदेश में कहा कि, “मैं मकर संक्रांति और पोंगल के पावन मौके पर अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

Advertisement