मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 10 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 09 फरवरी 2022

1. मतदाता का एक वोट उत्तर प्रदेश को रखेगा दंगा मुक्त- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से कहा कि उनका एक वोट उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त रखेगा। उत्तर प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास डबल इंजन सरकार की नीतियां भी है और निष्ठा भी है। प्रधानमंत्री ने जन चौपाल के जरिए उत्तर प्रदेश के रामपुर, बदायूं और सम्भल के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर माफिया और गुंडा राज चलाने का आरोप लगाया।

2. UP: आज प्रियंका गांधी जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर 12:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर “उन्नति विधान” जारी करेंगी।

3. मप्रः होशंगाबाद संभाग के साथ जिले और शहर का नाम भी हुआ नर्मदापुरम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वो जहां रहते हैं, उस गांव और शहर का गौरव दिवस जरूर मनाएं। गौरव दिवस किस तारीख को मनाना है ये सर्व सम्मति से तय किया जाए। आज उनका वर्षों पुराना संकल्प पूरा हुआ है और सभी नागरिकों का सपना साकर हुआ है। अब होशंगाबाद संभाग के साथ जिला और शहर का नाम भी नर्मदापुरम हो गया है। उन्होंने इसे अपने चौथे कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सीएम शिवराज ने जिले के बाबई का नामकरण माखननगर करने की भी घोषणा की।

4. संसद में प्रधानमंत्री मोदी के बयान के विरोध में आज महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महाराष्ट्र की जनता पर कोरोना फैलाने का झूठा आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन में प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की जाएगी।

5. रायपुर : मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में देश के पहले AICTE आईडिया लैब का उद्घाटन किया। शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज रायपुर देश का पहला कॉलेज है, जहां अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) आईडिया लैब शुरू हुआ है। इस लैब की स्थापना से छात्रों को रिसर्च और इनोवेशन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया होंगी।

6. त्रिपुरा : विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा का इस्तीफा मंजूर

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने विधायक सुदीप रॉय बर्मन और विधायक आशीष कुमार साहा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दोनों ने अपना त्यागपत्र सौंपा था। ये जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने दी। उन्होंने कहा है कि आईपीएफटी विधायक बृष्केतु देबबर्मा की सदस्यता रद्द करने पर फैसला इसी महीने लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने कहा है कि दोनों विधायकों की इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा की विधानसभा सदस्यता रद्द करने का फैसला 7 फरवरी की दोपहर से प्रभावी होगा।

7. NIA ने आतंकी संगठन अलकायदा के सदस्य तौहीद अहमद शाह को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में IED विस्फोट को अंजाम देने की कथित साजिश के आरोप में अलकायदा के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के निवासी तौहीद अहमद शाह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई थी, जिनके खिलाफ इसी साल 5 जनवरी को चार्जशीट दाखिल की गई थी।

8. गुजराती भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार का ऐलान

साहित्य अकादमी ने मंगलवार को गुजराती भाषा के लिए साल 2021 के साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की है। साहित्यकार यज्ञेश दवे को उनके कविता संग्रह “गंध मंजूषा” के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा। डॉ राव ने बताया कि पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखक को दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में 11 मार्च 2022 को दी जाएगी।

9. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में निजी और सरकारी 27 स्वास्थ्य सेवाएं की गईं शामिल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (ने मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में सरकारी और निजी क्षेत्र की 27 प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल कर लिया गया है। इनमें स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली, प्रयोगशाला प्रबंधन सूचना प्रणाली, स्वास्थ्य लॉकर सेवाएं, स्वास्थ्य तकनीक सेवाएं और अन्य डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले संगठन शामिल हैं।

10. 11 मार्च को रिलीज होगी अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’

लंबे समय से चर्चा में बनी हुई अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो ही गई है। मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी। अनुपम खेर ने लिखा-‘ ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम कश्मीर नरसंहार की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।

शेयर करें