उत्तर प्रदेश में 9 जिलों की 55 सीटों के लिए 14 फरवरी को होगा मतदान।
Updated Date
लखनऊ, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी तेज हो गई है। शनिवार शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।
अब दूसरे चरण की बारी…
जनपद-सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर के नागरिकों को 14 फरवरी, 2022 को मतदान के लिए आमंत्रित किया जाता है।
मतदान का समय: प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक#AssemblyElections2022 #ECI#विधानसभाचुनाव2022 pic.twitter.com/RV97VbctED
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 11, 2022
पढ़ें :- कुशीनगर में ग्रामीणों ने कहा पुल नहीं तो वोट नहीं, मतदान का किया बहिष्कार
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार दूसरे चरण के मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और कोविड सुरक्षित तरीके से कराने के लिए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए शुक्रवार को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए शनिवार को शाम 06 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी और ये रोक इस चरण का मतदान खत्म होने तक प्रभावी रहेगी। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई हैं। मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर समुचित व्यवस्था और आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
दूसरे चरण के ये हैं 9 जिले
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में 14 फरवरी को मतदान होगा।
दूसरे चरण की 55 सीटें
बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहांरान (अजा), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (अजा), बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर (अजा), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुन्दरकी, बिलारी, चंदौसी (अजा), रामपुर, मिलक (अजा), धनौरा (अजा), नौगावां सादात, असमोली, सम्भल, स्वार, चमरव्वा, बिलासपुर, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बदायूं, शेखूपुर, बिसौली (अजा), सहसवान, बिल्सी, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर (अजा), बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैन्टोनमेन्ट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायाँ (अजा), शाहजहांपुर और ददरौल विधानसभा सीटें।