1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Nupur Sharma Summoned : बढ़ सकती हैं नुपूर शर्मा की मुश्किलें, मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया तलब

Nupur Sharma Summoned : बढ़ सकती हैं नुपूर शर्मा की मुश्किलें, मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया तलब

शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद संजय राऊत ने कहा कि नुपूर शर्मा की वजह से विश्व में भारत की बदनामी हुई है। बीजेपी ने नुपूर शर्मा को पार्टी से भले ही निलंबित किया है, लेकिन बीजेपी को नुपूर शर्मा के कृत्य को लेकर पूरे विश्व से माफी मांगनी चाहिए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 07 जून। बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मुंब्रा पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने नुपूर को 22 जून को पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने को कहा है। नुपूर के खिलाफ रजा अकादमी के कार्यकर्ता ने मुंब्रा थाने में पैगंबर मोहम्मद का अपमान किए जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पढ़ें :- फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

22 जून को होंगे नुपूर शर्मा के बयान दर्ज

दरअसल मुंब्रा पुलिस 22 जून को नुपूर शर्मा का बयान दर्ज करने वाली है। नुपूर शर्मा के खिलाफ मुंबई के पायधुनी, ठाणे शहर, मुंब्रा, पुणे में मामला दर्ज किया गया है। इसलिए नुपूर शर्मा के साथ मुंबई पुलिस ही नहीं बल्कि कई पुलिस थानों की टीम भी पूछताछ करने वाली है।

बीजेपी को विश्व से माफी मांगनी चाहिए- संजय राऊत

शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद संजय राऊत ने कहा कि नुपूर शर्मा की वजह से विश्व में भारत की बदनामी हुई है। बीजेपी ने नुपूर शर्मा को पार्टी से भले ही निलंबित किया है, लेकिन बीजेपी को नुपूर शर्मा के कृत्य को लेकर पूरे विश्व से माफी मांगनी चाहिए।

पढ़ें :- 6 महीने तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में चीनी मिलाने पर लगेगी रोक, FSSAI का प्रस्ताव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com