Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः जगाधरी विधानसभाक्षेत्र में विपक्षी दलों को लगा करारा झटका, सैंकड़ों ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणाः जगाधरी विधानसभाक्षेत्र में विपक्षी दलों को लगा करारा झटका, सैंकड़ों ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

जगाधरी विधानसभाक्षेत्र में विपक्षी दलों को करारा झटका लगा है। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीण भाजपा में शामिल हो गए। बरौली माजरा गांव के सैंकड़ों ग्रामीण विभिन्न दलों को छोड़कर कमल के रंग में रंग गए। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि पार्टी सबका साथ-सबका विकास पर अमल करती है।भाजपा हर वर्ग के साथ है।

By HO BUREAU 

Updated Date

यमुनानगर। जगाधरी विधानसभाक्षेत्र में विपक्षी दलों को करारा झटका लगा है। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीण भाजपा में शामिल हो गए। बरौली माजरा गांव के सैंकड़ों ग्रामीण विभिन्न दलों को छोड़कर कमल के रंग में रंग गए। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि पार्टी सबका साथ-सबका विकास पर अमल करती है।भाजपा हर वर्ग के साथ है।

पढ़ें :- हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर के नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के बरौली माजरा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समान रूप से सभी जगह विकास कार्य करवा रही है। सबका साथ-सबका विकास के नारे पर भारतीय जनता पार्टी आई थी और इसी नारे के साथ धरातल पर कार्य कर रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समय में बहुत प्रगति हुई है। आज किसी भी सहायता के लिए किसी को कहीं भी चक्कर काटने नहीं पड़ते। लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com