Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News:पटना में गोलीबारी की घटना आई सामने,प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर तीन लोगों को मारी गोलियां

Bihar News:पटना में गोलीबारी की घटना आई सामने,प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर तीन लोगों को मारी गोलियां

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Patna News:बिहार की राजधानी पटना से हत्या की खबर सामने आई है, यह घटना पटना के फुलवारी शरीफ इलाके की है जहां अपराधियों ने सरेआम हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है,फुलवारी शरीफ इलाके के सब्जपुरा में एक शख्स के घर में अपराधियों ने घुसकर तीन लोगों को गोली मार दी है,जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंटू शर्मा के घर में धावा बोला और घर में घुसकर उनके परिवार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की

पढ़ें :- सिवान हिंसा में AK-47 से 4 राउंड हवाई फायरिंग, सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस ने खोला राज

गोलीबारी की घटना के बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिये पारस अस्पताल में भेजा गया है.अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है,अपराधियों ने मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर के घर को निशाना बना कर इस वारदात को अंजाम दिया है,फायरिंग की इस घटना में जमीन के कारोबारी मंटू शर्मा, उनके भाई और पिता को गोलियां लगी हैं. गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

घटना के बाद तीनों लोगों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पटना के पास अस्पताल में भेजा गया है. घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया.

Advertisement