Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 1 हजार तक सार्वजनिक जनसभा की मिली अनुमति, बड़ी रैलियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

1 हजार तक सार्वजनिक जनसभा की मिली अनुमति, बड़ी रैलियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Assembly Election 2022 : चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनावी राज्यों में कोविड-19 के चलते प्रचार के लिए पदयात्रा और रैलियों पर लगे प्रतिबंधों को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि एक हजार की संख्या तक सीमित सार्वजनिक जनसभा की जा सकती हैं और 20 लोग घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्रा ने आज चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चन्द्र पांडे के साथ इस विषय पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव और पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड राज्यों के मुख्य सचिवों से भी चर्चा की।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव नतीजाः कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूटा,  मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे फूल ही फूल

11 फरवरी तक पद यात्रा और रैलियों पर लगाई रोक

आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पद यात्रा, रैलियों और सार्वजनिक जुलूस निकालने पर 11 फरवरी तक पूरी तरह रोक रहेगी। एक फरवरी से हर चरण के लिए सार्वजनिक सभा और बैठक 1 हजार की सीमित संख्या में खुले स्थान पर की जा सकती हैं। यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि स्थान की क्षमता से 50 प्रतिशत ही एकत्रीकरण हो और स्थानीय कोविड नियमों के तहत तय संख्या ही रहे।

बंद स्थानों पर 500 लोग और खुले स्थानों पर 1000 लोग हो सकेंगे शामिल 

चुनाव आयोग के मुताबिक, खुले स्थान पर आयोजित सभा में 1000 लोग शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक दल बंद स्थानों पर 500 की संख्या तक बैठकें कर सकते हैं। पहले यह संख्या 300 तक सीमित रखी गई थी। आयोग ने पहले घर-घर प्रचार को 10 संख्या तक सीमित रखा था अब 20 लोग इस तरह से प्रचार कर सकते हैं। इसमें सुरक्षाकर्मी अतिरिक्त होंगे। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को कोविड नियमों का पालन कराने के लिए कहा गया है। साथ ही जिला चुनाव अधिकारी को इस पर विशेष नजर रखने को कहा है।

 

पढ़ें :- राजस्थानः रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छूआ, भाजपाइयों ने शुरू की आतिशबाजी, लालसोट में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे   
Advertisement