1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर

पीएम मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे,शंकराचार्य के जन्मस्थान आदि शंकरा जन्मभूमि क्षेत्र में जाएंगे

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह दो सितंबर को देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को सेवा में शामिल करने सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे,सूत्रों अनुसार प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचेंगे. साथ ही मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कोचीन हवाईअड्डे के पास कलाडी गांव स्थित आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान आदि शंकरा जन्मभूमि क्षेत्र में जाएंगे.
प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को शाम छह बजे कोच्चि मेट्रो फेज-दो परियोजना का शिलान्यास करेंगे और एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक पहले हिस्से- चरण-1 ए का उद्घाटन करेंगे. अगले दिन शुक्रवार को मोदी कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में विक्रांत को सेवा में शामिल करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री ‘नये नौसैनिक ध्वज का अनावरण करेंगे, जो औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ते हुए समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरूप होगा.
फेज-2 में 11.2 किमी लंबा होगा
कोच्चि मेट्रो ने एक बयान में कहा कि इसका शिलान्यास समारोह सीआईएएल व्यापार मेला और प्रदर्शनी केंद्र में होगा. जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से इंफोपार्क, कक्कनड तक कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना का प्रस्तावित चरण-दो कॉरिडोर 11.2 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 11 स्टेशन होंगे. इसके अनुसार चरण-एक विस्तार कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा सीधे शुरू किए गए कार्य का पहला खंड है.

पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com