1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात, भारत-आसियान सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा

PM मोदी ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात, भारत-आसियान सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और भारत तथा आसियान के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

पढ़ें :- शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार और निवेश, अंतरिक्ष, रेलवे अवसंरचना, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में राष्ट्रपति मार्कोस की भारत यात्रा के दौरान स्थापित भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान आसियान अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में फिलीपींस की भागीदारी का स्वागत किया। उन्होंने आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने के फिलीपींस के फैसले का भी स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से मिलकर खुशी हुई। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। हमने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गति की समीक्षा की। आर्थिक संबंध, प्रौद्योगिकी, व्यापार, अंतरिक्ष, नवाचार और रचनात्मक उद्योग हमारे सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं।

भारत-आसियान सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा हुई।” बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- ओमान के तट के पास जहाज पर हुए हमले के बाद एक भारतीय नाविक लापता : MEA

बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। राष्ट्रपति मार्कोस ने प्रधानमंत्री मोदी का अपने प्रतिनिधिमंडल से परिचय भी कराया। इससे पहले राष्ट्रपति मार्कोस ने भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ सत्र में हिस्सा लिया।

शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सहित ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों, आउटरीच आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ पारिवारिक तस्वीर भी खिंचवाई। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और नई दिल्ली में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों और आउटरीच आमंत्रित देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। वहीं, ब्रिक्स साझेदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर शनिवार शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित गाला डिनर में भी शामिल हुए। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- ब्रिक्स के इतर PM मोदी ने अफ्रीकी नेताओं से की अहम द्विपक्षीय मुलाकातें, भारत-अफ्रीका साझेदारी मजबूत करने पर जोर

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com