मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः धूमधाम से मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती

HO BUREAU

बहादराबाद के बोंगला गांव के क्षत्रिय समाज के लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई। जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ बैंड बाजा व विभिन्न प्रकार के रथ सजे हुए थे ।

Prithviraj Chauhan's birth anniversary celebrated with pomp
Prithviraj Chauhan's birth anniversary celebrated with pomp
शेयर करें

हरिद्वार। बहादराबाद के बोंगला गांव के क्षत्रिय समाज के लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई। जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ बैंड बाजा व विभिन्न प्रकार के रथ सजे हुए थे ।

शोभायात्रा बौगला गांव से शुरू होकर बहादराबाद बाजार होते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हुई। जहां वक्ताओं ने उनकी वीर गाथा सुनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

शेयर करें