Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सत्ताः मध्य प्रदेश में 12 जून से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी 

सत्ताः मध्य प्रदेश में 12 जून से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी 

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक जीत से कांग्रेस काफी उत्साहित है।अब पार्टी की नजर मध्य प्रदेश पर है। रणनीति के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 जून को जबलपुर से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पिछले महीने कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के साथ शीर्ष नेताओं- राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल और राज्य प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई थी। जिसमें उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया था। पार्टी ने मध्य प्रदेश में 230 में से 150 विधानसभा सीटें जीतने का भरोसा जताया है।

Advertisement