उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर गुरुवार को शुभकामनाएं दीं. बता दें कि आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर आज देश में आज कई कार्यक्रम होने हैं. स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के मौके पर सीएम योगी ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी और युवाओं के आदर्श के रूप में याद किया.
पढ़ें :- प्रतापगढ़ : नालियों में गंदगी, सड़कों पर झाड़ियां! कटरा मेदनीगंज में सफाई व्यवस्था पर सवाल
पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए लिखा, “स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है. उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.”
स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
पढ़ें :- 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन, दिव्यांगों को सशक्त बनाने की अद्भुत पहल
सीएम योगी ने किया याद
वहीं सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “गर्व से कहो- हम हिंदू हैं. सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. सभी युवा साथियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.”
'गर्व से कहो- हम हिंदू हैं।'
सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सभी युवा साथियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
पढ़ें :- मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी पहल, सुरक्षा को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 12, 2023
योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व के फायरब्रांड लीडर के रूप में जाना जाता है, और उनकी यह पहचान अब सर्वव्यापी हो चुकी है. गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को कई मौकों पर साझा किया है, और उन्हें युगपुरुष बताते आए हैं.