Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab : भगवंत सरकार का कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 5 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ!

Punjab : भगवंत सरकार का कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 5 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ!

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पंजाब, 3 जुलाई 2022। पंजाब में सरकार अपने मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस बार कैबिनेट में करीब 5 नए मंत्री शामिल होने वाले हैं। फिलहाल नए मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब सरकार में सीएम सहित मंंत्रियों की संख्या 15 हो जाएगी।

पढ़ें :- Gen Z के सहारे रण फतह करने की कोशिश में बसपा

इस कैबिनेट के विस्तार से पहले दिल्ली में सीएम भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में कथित तौर पर चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के बीच में बैठक के दौरान जिन लोगों के नाम पर चर्चा हुई उनको कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इस बैठक में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

पंजाब मंत्रिमंडल के लिए सोमवार ये 5 विधायक ले सकते हैं शपथ

– डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक

– अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक

पढ़ें :- अवध विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश

– अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक

– फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक

– चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक

पंजाब सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भगवंत मान सरकार में कुल 15 मंत्री हो जायेंगे। बता दें कि इस समय पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा नौ मंत्री हैं। जिनमें से एक मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।

पढ़ें :- छात्रों की गिरफ्तारी पर CJP का केंद्र को अल्टीमेटम
Advertisement