1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Elections 2022 : प्रवासियों पर पंजाब सीएम चन्नी के बयान से चढ़ा राजनीतिक पारा, देखें चन्नी ने क्या कहा?

Punjab Elections 2022 : प्रवासियों पर पंजाब सीएम चन्नी के बयान से चढ़ा राजनीतिक पारा, देखें चन्नी ने क्या कहा?

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यूपी और बिहार के लोगों को बोला ‘भईया’।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान पर पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। जिसमें चन्नी ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश और बिहार से पंजाब आने वाले लोगों को ‘भईया’कहा है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

चन्नी के बयान से विरोधी भड़के

पंजाब के लुधियाना, रोपड़, जालंधर आदि जिलों में उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। कई जिलों में तो यूपी और बिहार से आए लोग ना केवल नगर परिषदों में पार्षद हैं बल्कि विधायक तक भी पहुंच चुके हैं। लेकिन चन्नी के बयान ने विरोधियों को एक मौका दे दिया है।

चन्नी के बयान पर प्रियंका की ताली

बतादें कि प्रियंका गांधी मंगलवार को पंजाब के रोपड़ में थी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी थे। पंजाब में रैलियों के दौरान प्रिंयका गांधी ने खुद को पंजाब की बहू होने और बच्चों के रगों में पंजाबियों का खून होने का दावा करते हुए खुद को पंजाब से जोड़ा। इस दौरान उत्साहित हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ‘यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आके इते राज नई करदे।’ इसके बाद वहां मौजूद लोगों समेत खुद प्रियंका गांधी ने ताली बजाई।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

केजरीवाल ने की चन्नी के बयान की निंदा

इस बाद चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, वो भी भैया हैं।

कांग्रेस के नेता अब पूरी तरह से बौखलाहट में हैं- बीजेपी

वहीं बीजेपी महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि चुनाव हार रही कांग्रेस के नेता अब पूरी तरह से बौखलाहट में हैं। वो अनाप-शनाप बयान देकर पंजाब का भाईचारा खत्म करना चाहते हैं।

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com