Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Elections 2022 : पंजाब में BJP 65, पंजाब लोक कांग्रेस 37 और संयुक्त अकाली दल 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Punjab Elections 2022 : पंजाब में BJP 65, पंजाब लोक कांग्रेस 37 और संयुक्त अकाली दल 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

BJP मुख्यालय में नड्डा, कैप्टन और ढ़ींढसा ने किया पंजाब में सीट बंटवारे का ऐलान

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल (ढींढ़सा) के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। 117 सीटों वाले पंजाब में बीजेपी 65, पंजाब लोक कांग्रेस 37 और संयुक्त अकाली दल (ढ़ींढसा) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, संयुक्त अकाली दल (ढ़ींढसा) प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। इस दौरान पंजाब बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बीजेपी, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा, हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 65 सीट, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीट और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंढ़सा चुनाव लड़ेंगे।

नड्डा ने कहा कि पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना जरूरी है। पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है। नड्डा ने कहा कि सबने देखा है कि पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की स्मगलिंग के प्रयास होते रहते हैं।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसको पटरी से उतारने का कुत्सित प्रयास, देशविरोधी ताकतें करती हैं। देशविरोधी ताकतों की हमेशा कोशिश रहती है कि वो पंजाब के जरिए देश के विकास की गति में बाधा डालने का काम करें।

पढ़ें :- UP : अज्ञात कारणों के चलते BSNL टॉवर के कर्मचारी ने लगाई फ़ासी, परिजनों में कोहराम

नड्डा ने कहा कि ये चुनाव ना तो सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम है और ना ही सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य है। ये चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पंजाबवासियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, पंजाब ने देश को जो खाद्य सुरक्षा दी है, उसे भी देश कभी भूल नहीं सकता। पंजाब ने हमारी आशाओं को हमेशा पूरा किया है। हम कभी भी गुरु गोबिंद सिंह के योगदान को नहीं भूल सकते, गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। जो शौर्य और बलिदान पंजाब का रहा है, उसे भारत सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से हमें नेतृत्व दिया है।

नड्डा ने कहा कि माफियाराज ने पंजाब को खोखला करने का काम किया है। आज जमीन माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया पंजाब को खोखला कर रहे हैं। इसलिए राजग एक कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है कि हम इस माफियाराज को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पर आज विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब पहले जहां विकास की ओर अग्रसर था, आज वो नीचे खिसक रहा है। पंजाब को आर्थिक दृष्टि से सबल बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। केंद्र-राज्य के रिश्ते स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है, ये भी हमें याद रखना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com