प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने और कर्ज मुक्त नये पंजाब के निर्माण के लिये मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए कहा कि नए पंजाब के लिए NDA को वोट दें।
Updated Date
जालंधर, 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया तो पंजाब में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में NDA की सरकार बनने पर ‘नवा पंजाब’ कर्ज से मुक्त होगा।
पंजाब की सेवा वही पार्टी कर सकती है जो दल से ऊपर देश की बात करती है।
मैं पंजाब के लोगों को ये आश्वासन देना चाहता हूं, हम पंजाब के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
हम पंजाब के युवाओं के लिए, पंजाब की नशामुक्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।#PunjabWithModiji
— BJP (@BJP4India) February 14, 2022
पढ़ें :- PM Modi ने IPL में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की की तारीफ, कहा- 'युवा प्रतिभाएं भारत का भविष्य हैं'
कांग्रेस नेतृत्व पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के पहले कांग्रेस के युवराज के कारण उनके हैलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि वो इस आयोजन के बाद त्रिपुरमालिनी देवी शक्तिपीठ में पूजा करना चाहता थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने कहा कि वो व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। ये है पंजाब सरकार की स्थिति। लेकिन मैं जल्द ही शक्तिपीठ में पूजा जरूर करूंगा।
पहली बार बीजेपी सबसे बड़े और भरोसेमंद विकल्प के रूप में आज पंजाब के सामने आई है।
पंजाब एक बार बीजेपी को मौका देगा तो बीजेपी पंजाब का कल्याण करके देगी, ये मैं आपको भरोसा देता हूं।
पढ़ें :- PM Modi और Shashi Tharoor की मंच पर हल्की-फुल्की बातचीत बनी चर्चा का विषय, Vizhinjam Port के उद्घाटन में दिखी सद्भावना
– पीएम @narendramodi #PunjabWithModiji
— BJP (@BJP4India) February 14, 2022
कांग्रेस की सभी राज्य सरकारें रिमोट कंट्रोल से चलती- PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भारत के संघवाद की अवधारण के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सारी राज्य सरकारें रिमोट कंट्रोल से चलती हैं। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर कहा कि उन्होंने केंद्र के साथ संघवाद के हिसाब से काम किया। हम संघवाद का सम्मान करते हैं।
‘नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा’
पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा। नवा पंजाब- जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा। नवा पंजाब- जो कर्ज से मुक्त होगा। नवा पंजाब- जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी। नवा पंजाब- जहां भ्रष्टाचार और माफियाओं के लिए जगह नहीं होगी, कानून का राज होगा।
मेरी माताओं बहनों ने अपनी संतानों के लिए जो सपनें देखे हैं।
उनको पूरा करने के लिए हमें एक माहौल बनाना जरूरी है।
पंजाब का मुझ पर कर्ज है, मैं ये कर्ज चुकाना चाहता हूं।
– पीएम @narendramodi #PunjabWithModiji pic.twitter.com/nz8iqN2yCC
— BJP (@BJP4India) February 14, 2022