Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगी राशन की डोर स्टेप डिलीवरी

भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगी राशन की डोर स्टेप डिलीवरी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने प्रदेश वासियों के राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी करके कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज भी गरीबों को अपना राशन लेने के लिए राशन डिपो पर घंटों लाइनों में लगना पड़ता है, लोग परेशान होते है लेकिन इससे अब छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में गोली मारकर की थी लूट

आप सरकार ने निर्णय किया है कि अब घर तक राशन महैया करवाया जाएगा। इसके लिए घर तक आटा, दाल व अन्य सामग्री मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस समय राशन उन लोगों को मिलता है जो दिहाड़ी-मजदूरी वाले हैं। उन्हें राशन लेने में पूरी दिहाड़ी लग जाती है। महिलाएं दो से तीन किलोमीटर जाती हैं। राशन लेकर आती हैं। इसके बाद भी जो गेहूं मिलता है वह खाने के योग्य नहीं होता। दाल खराब मिलती है।

उन्होंने कहा कि राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लागू की थी लेकिन केंद्र ने इस योजना पर रोक लगा दी। पंजाब में अब इस योजना को लागू किया जा रहा है जिसे कामयाब किया जाएगा। सरकारें लोगों के लिए होती हैं। सरकारों को लोग चुनते हैं। सरकारें लोगों को सुविधाएं देने के लिए होनी चाहिए न कि लोगों को परेशान करने के लिए।

बैठक में आज फैसला लिया गया है और इस योजना की विस्तृत जानकारी बहुत जल्द आम जनता को बता दी जाएगी। अब पंजाब वासियों को मिलने वाले गेहूं तथा दालों में कंकड़ नहीं मिलेंगे। जो अमीर लोग खाते हैं वैसा ही राशन गरीबों को भी मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में लोगों को मिल रहे राशन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाएगा।

अधिकारियों को गुणवत्ता सुधार के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी लोगों को फोन करके पूछेंगे और लोगों की सुविधा के अनुसार उनके घरों में यह राशन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में डोर स्टेप डिलीवरी योजना ऑप्शनल है। अगर राशन डिपो करीब है तो आप जाकर ले भी सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में नशे का कहर! स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर फिर 10 KM घसीटा, नग्न अवस्था में मिली लाश
Advertisement