Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rajya Sabha Elections : जानें झारखंड से निर्विरोध निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों की प्रोफाइल, जावेद हैदर ने की दोनों की जीत की घोषणा

Rajya Sabha Elections : जानें झारखंड से निर्विरोध निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों की प्रोफाइल, जावेद हैदर ने की दोनों की जीत की घोषणा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 3 जून। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए JMM प्रत्याशी महुआ माजी और NDA प्रत्याशी आदित्य साहू शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव आयोग की मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा के प्रभारी सचिव और निर्वाची पदाधिकारी जावेद हैदर ने दोनों की जीत की घोषणा की।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

महुआ को राजनीति और साहित्य में मिली पहचान

JMM की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी अन्य पिछड़ा वर्ग से आती हैं और वो पार्टी के प्रति भी वफादार रही हैं। महुआ माजी ने 9 नवंबर 2014 को झामुमो की सदस्यता ली थी। उन्होंने साल 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में रांची सीट से JMM के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दोनों दफा बीजेपी के सीपी सिंह ने उन्हें हरा दिया था। महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

महुआ माजी ने साहित्य के क्षेत्र में झारखंड का नाम रोशन किया

10 दिसंबर 1964 को जन्मी महुआ माजी ने रांची विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। राज्यसभा सदस्य महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। उनके पहले उपन्यास ‘मैं बोरिशाइल्ला’ को कई पुरस्कार मिले हैं। माजी का दूसरा उपन्यास ‘मरंग गोड़ा नीलकंठ हुआ’ है। हंस, कथादेश, कथाक्रम, नया ज्ञानोदय के साथ-साथ कई पत्र-पत्रिकाओं में इनकी कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। महुआ माजी ने साहित्य के क्षेत्र में झारखंड का नाम रोशन किया है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

आदित्य साहू ने जमीनी स्तर पर किया संघर्ष

बात NDA के राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू की करें तो उन्होंने बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश महामंत्री तक का सफर बीजेपी में तय किया है। साल 1980 से 84 तक वो पार्टी के कुचू में बूथ कार्यकर्ता रहे। साल 1989 में ओरमांझी मंडल के मंडल कार्यसमिति सदस्य बने। इसके बाद 1995 में उन्हें रांची जिला का कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। वो 1998 में रांची जिला सदस्यता प्रभारी बने। साल 1999 में उन्हें रांची जिला के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साल 2003 से 2010 तक वो लगातार दो बार रांची जिलाध्यक्ष रहे। साहू 2010 से 2014 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। इसके अलाव 2014 से 2019 तक उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इसके बाद 2019 से वो प्रदेश महामंत्री हैं।

आदित्य साहू ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय और प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्यों और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद आदित्य साहू भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पार्टी मुझे इतना सम्मान देगी। उन्होंने बीजेपी विधायकों के साथ आजसू के विधायकों को भी समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया।

सदन में बनूंगी बेटियों की आवाज- महुआ माजी

पढ़ें :- पायलट के गढ़ में आज पीएम की सभा,राजस्थान के रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के सभी विधायकों और राजद विधायक के प्रति आभार जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के उच्च सदन में झारखंड की बेटी को प्रतिनिधित्व करने का गौरवशाली मौका दिया है। देश के उच्च सदन में पार्टी द्वारा दी गयी बेटी के सम्मान को जाया नहीं जाने दूंगी और बेटियों की आवाज बनूंगी।

बतादें कि बीजेपी से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल पूरा होने से झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई थीं। दोनों सांसदों का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। झारखंड में राज्यसभा के 6 सीट हैं। इस बार एक सीट बीजेपी के कोटे में आई है और एक सीट झामुमो के कोटे में गई है। इस तरह झारखंड से राज्यसभा में बीजेपी की एक सीट कम हो गई है।

Advertisement