मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ तेज, जाम के झाम से मिलेगी राहत

HO BUREAU

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आ गई है। डीएम के निर्देश के बाद नरीमन चौराहे से काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा शहर के 13 चौराहों का भी चौड़ीकरण करने का काम किया जा रहा है।

Road widening work accelerated
Road widening work accelerated
शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आ गई है। डीएम के निर्देश के बाद नरीमन चौराहे से काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा शहर के 13 चौराहों का भी चौड़ीकरण करने का काम किया जा रहा है।

प्रशासन ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों और दुकान स्वामियों को नोटिस देने के काम शुरू कर दिया है। पर्यटकों और आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रात में सड़क चौड़ीकरण करने का काम किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि जिन स्थानों पर अक्सर जाम लगा रहता है, उन मार्गों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।

शेयर करें