झारखण्ड के हजारीबाग में 6 फरवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में दो समुदायों की झड़प में 17 वर्षीय एक युवक रुपेश कुमार की हत्या को लेकर झारखण्ड में सियासी घमासान ज़ारी है। जगह-जगह पर उनको श्रद्धांजली देने के लिए जुलूस भी निकाला गया, साथ ही विपक्ष और रुपेश के परिजनों की यह मांग है कि रूपेश के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। वहीँ कई विधायकों ने ट्विटर पर भी रुपेश के हत्यारों को फांसी देने और रुपेश के परिजनों को न्याय दिलाने की बात की है। भाजपा विधायक और अन्य कई संगठन इसको लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]
भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मा0 @jhar_governor श्री रमेश बैस जी से मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने खनन पट्टा लिया। यह मुख्यमंत्री पद की प्रतिष्ठा को कलंकित करने का मामला है। जिसके हाथ में सत्ता होती है, उसको यह चिंता करनी चाहिए। pic.twitter.com/059oGp0YBs
— Raghubar Das (@dasraghubar) February 11, 2022
पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मृतक रुपेश पांडे को श्रद्धांजली अर्पित की है और साथ ही उनके परिजनों से मुलाक़ात कर के उनको सांत्वना दिया है। रघुबर दास ने ट्वीट कर के लिखा है कि, भाजपा कार्यकर्ता चंदा जमा कर दिवंगत रूपेश के परिजनों का सारा कर्ज चुकाएंगे। भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मामले में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही। अपराधियों को ढील देने और हमारे लोगों को तंग करने की कोशिश भी न करे प्रशासन।
भाजपा कार्यकर्ता चंदा जमा कर दिवंगत रूपेश के परिजनों का सारा कर्ज चुकाएंगे। भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।
इस मामले में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही। अपराधियों को ढील देने और हमारे लोगों को तंग करने की कोशिश भी न करे प्रशासन।@blsanthosh @BJPNagendraji pic.twitter.com/i7DxIwoj8F
— Raghubar Das (@dasraghubar) February 11, 2022
पढ़ें :- झारखंड मे सहयोगी दल कांग्रेस ने मॉब लिंचिंग में मारे गये लोगों के परिजनों को नौकरी देने की मांग की
आपको बता दें कि इस घटना के बाद झारखण्ड के चार जिलों में इन्टरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया था। बाद में फिर उसे चालू भी कर दिया गया था। हजारीबाग के एसपी ने बताया कि इस मामले के सम्बन्ध में चार लोगों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौबे ने यह दावा किया कि जिस युवक की जुलूस के दौरान के हत्या हुई थी उसका जुलूस से किसी भी प्रकार का सम्बन्ध नहीं था उसकी हत्या किसी पुराने विवाद को लेकर हुई थी। जब उनसे यह पूछा गया कि इस युवक की हत्या कैसे हुई इस पर उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है।
वहीँ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से इस घटना के बाद हेमंत सोरेन पर निशाना साधती हुई दिखाइ दे रही है रघुबर दास ने इसी सम्बन्ध में ट्वीट कर के लिखा है, हेमंत सरकार के आने के बाद से राज्य में जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है। चाईबासा नरसंहार, लोहरदगा दंगे, कोरोना के दौरान हिंदपीढ़ी में तनाव, दो सालों में 10 से अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं इसी का प्रमाण है।
हेमंत सरकार के आने के बाद से राज्य में जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है।
चाईबासा नरसंहार, लोहरदगा दंगे, कोरोना के दौरान हिंदपीढ़ी में तनाव, दो सालों में 10 से अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं इसी का प्रमाण है।@BJP4India@blsanthosh @BJPNagendraji#JusticeForRupeshPandey pic.twitter.com/8LEzNCRAkI
— Raghubar Das (@dasraghubar) February 11, 2022
पढ़ें :- झारखंड में धान खरीद घोटाले में भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक निलंबित, जानें क्या है मामला ?