नई दिल्ली, 9 जुलाई 2022। हिंदु संगठनों ने देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ संकल्प मार्च निकाला। इस मार्च में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए जय श्री राम के नारे भी लगाए। ये मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर मंतर पर समाप्त हुई। इसमें भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा व कपिल मिश्रा भी शामिल हुए। इस मार्च में शामिल होने पहुंचे उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने कहा कि संकल्प मार्च के लिए आज कई हिंदू संगठन सड़कों पर हैं। इस मार्च के जरिये हम सभी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने आए हैं। हिंदुओं को देश के अंदर ही कई तरह से निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद गलत है। इस मार्च की वजह से दिल्ली के कई रूटों पर आवाजाही प्रभावित हुई।
पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2027 तक पानी के पुराने बिल पर LPSC100% माफ, बढ़ाई समय - सीमा
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के शांति मार्च से यातायात प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह ही बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के ‘शांति मार्च’ की वजह से शनिवार को मध्य दिल्ली की कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। पुलिस के अनुसार इस मार्च में करीब सात हजार स्वयं सेवक शामिल होने वाले हैं, जो सुबह 11 बेज से दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच सिकंदरा रोड, बाराखंभा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से पटेल चौक तक संसद मार्ग और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से आर/ए विंडसर प्लेस तक जनपथ मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि इस दौरान इन सड़कों का इस्तेमाल केवल पैदल यात्री ही कर सकेंगे।
पढ़ें :- दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता सरकार की बड़ी सौगात, 100 अटल कैंटीन शुरू; 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
8. Sansad Marg from Outer Circle Connaught Place to Patel Chowk
9. Janpath from Outer Circle Connaught Place to R/A Windsor Place.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 9, 2022