Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली से पैदल अयोध्या जा रही शबनम खान, कहा- 22 जनवरी को अपने घरों में दीये जलाएं मुस्लिम

दिल्ली से पैदल अयोध्या जा रही शबनम खान, कहा- 22 जनवरी को अपने घरों में दीये जलाएं मुस्लिम

By Rakesh 

Updated Date

संभल। मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान ने पीएम मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से की है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मोदीजी देश के प्रधानमंत्री बनें उसी दिन से देश में रामराज आ गया था। उन्होंने कहा कि अगर आप हनुमान जी बनकर मोदी जी को देखेंगे तो उनमें प्रभु श्रीराम नजर आएंगे।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

संभल जिले के बबराला में शुक्रवार को रात्रि विश्राम के दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान ने कहा कि राम मंदिर के नाममात्र से मन श्रद्धा से भर जाता है। यूपी में योगीजी ने गुंडों पर लगाम लगाई है। अब मुसलमानों को बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का भी मन है कि वे जय श्रीराम बोलें। उन्होंने मुसलमानों से आह्वान किया कि वह दिखाएं कि वे भी सेक्युलर हैं। राममंदिर उद्घाटन के दिन वे भी अपने घरों में दिए जलाएं।

कहा-मोदी सरकार में मुसलमानों की स्थिति बेहतरीन 

शबनम खान ने कहा कि तौकीर रजा और शफीकुर्रहमान बर्क जैसे लोगों के खिलाफ सरकार लगाम लगाए। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वह अल्लाह का इस्लाम पढ़ें जो मुल्ला का इस्लाम पढ़ेगा, वह गर्त में जाएगा। काशी मथुरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो मंदिर मिलने जा रहे हैं, हमें उनका स्वागत करना चाहिए। शबनम खान ने मोदी सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में मुसलमानों की बेहतरीन स्थिति है।

6 दिसंबर के नाम पर डराया जाता है मुस्लिमों को

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

मोदी राज में मुसलमान सौ फ़ीसदी सुरक्षित हैं। शबनम खान ने मुसलमानों से कहा कि वह मुल्लाओं को सुनना छोड़ दें। 6 दिसंबर के नाम पर हमें डराया जाता है। मुस्लिमों को कट्टरपंथी मुल्लाओं से वे छुड़ाना चाहती हैं। शबनम खान ने कहा कि भले ही हमें आजादी 1947 में मिली हो लेकिन असली बदलाव 2014 में आया है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन मोदीजी प्रधानमंत्री बने थे, उसी दिन देश में रामराज आ गया था। शबनम खान ने कहा कि अगर आप हनुमान बनकर मोदीजी को देखेंगे तो उनमें भगवान श्रीराम नजर आएंगे। आपको बता दें कि देश में इस समय भगवान श्री राम नाम की धूम है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।

कहा कि राम नाम की धुन का ही असर है कि हर कोई अयोध्या जाने को आतुर नजर आ रहा है। वहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान तो दिल्ली से पैदल अयोध्या के लिए निकल पड़ी हैं। बीते 3 जनवरी को उन्होंने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया है, जिसके तहत 5 जनवरी को वह संभल जिले के बबराला पहुंची हैं।

Advertisement