Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में आप को झटकाः सतीश कुमार, प्रीति गुप्ता,इंद्रजीत गजवानी व आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य जानवी गंगवानी भाजपा में शामिल

दिल्ली में आप को झटकाः सतीश कुमार, प्रीति गुप्ता,इंद्रजीत गजवानी व आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य जानवी गंगवानी भाजपा में शामिल

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में मंगोलपुरी के लोकप्रिय शिक्षाविद एवं समाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार, श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं श्रीमती इंद्रजीत गजवानी ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ 500 से अधिक मंगोलपुरी के युवा एवं महिलाएं भाजपा से जुड़ें।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुश्री जाहनवी गंगवानी भी अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मे शामिल हुईं। श्री सचदेवा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले जब सतीश कुमार से बात हो रही थी तो उन्होंने मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी में समस्याओं की लंबी फेहरिस्त से अवगत कराते हुऐ कहा कि वह चाहते हैं कि इन समस्याओं पर तुरंत काम किया जाए।

श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रवादी और देशप्रेम की भावनाओं के साथ जब बड़ी संख्या में युवा साथी जुड़ेंगे तो एक मिसाल स्थापित होगा। युवा शक्तियों के माध्यम से हम सब मिलकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंगारी जब घर-घर जाएगी तो 2025 में इस भ्रष्ट केजरीवाल सरकार को सत्ता से हटना ही पड़ेगा। भाजपा राष्ट्रभक्ति के साथ समझौता नहीं करती इसलिए सभी से कहना चाहता हूं कि आप झूठी और मक्कार आम आदमी पार्टी का साथ छोड़िए और एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान भाजपा को दें।

पिछले 10 सालों से चले आ रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत होना अब तयः मनोज तिवारी

पढ़ें :- दिल्ली में साइकिल घोटाले के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव की कोशिश

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लग रहा है कि पिछले 10 सालों से चले आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत होना अब तय है। दिल्ली में आज भी सड़कें टूटी हुई हैं। कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते और अगर कोई संकट आए तो हमारी सरकार सबकी मदद करती है। सबका वैक्सीन लगाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। इसका प्रमाण है महिला आरक्षण बिल का पास होना, जिस पर कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने महिलाओं को हमेशा धोखा दिया था। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, जिला अध्यक्ष राम सिया सरण, महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा, मोर्चा महामंत्री सुश्री वैशाली पोद्दार आदि उपस्थित थे।

Advertisement