Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Smriti Irani : कांग्रेस पर भड़की स्मृति ईरानी, पलटवार करते हुए कहा- बार नहीं चलाती, कॉलेज छात्रा है मेरी बेटी

Smriti Irani : कांग्रेस पर भड़की स्मृति ईरानी, पलटवार करते हुए कहा- बार नहीं चलाती, कॉलेज छात्रा है मेरी बेटी

स्मृति ईरानी ने कहा- पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और अपने हाथ में 2 कागज दिखाए। मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है?।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 23 जुलाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो इसके अलावा कानून और जनता की अदालत में जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनकी 18 साल की पढ़ने वाली बेटी पर आरोप मढ़ा जा रहा है। मेरी बेटी बार नहीं चलाती बल्कि कॉलेज छात्रा है।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि 2 लोगों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष ये है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी 18 साल की बेटी अवैध बार चला रही है। कांग्रेस के नेता ये आरोप इसलिए लगा रहे हैं कि उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी की 5000 करोड़ की लूट का पर्दाफाश किया था।

अपने आवास पर की गई प्रेस वार्ता में ईरानी ने कहा कि जिस RTI के हवाले से उनकी बेटी पर आरोप लगाए जा रहे हैं उस में कहीं भी उनकी बेटी का नाम नहीं है। ऐसे में कांग्रेस के नेता किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ रही है और वो बार नहीं चलाती। वो इसके खिलाफ कानून और जनता की अदालत में जायेंगी। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को चुनौती दी कि वो 2024 में अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ें। वो उन्हें एक बार फिर धूल चटा देंगी।

गौरतलब है कि एक RTI के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक मृत व्यक्ति के नाम पर लिए गए लाइसेंस से बार चला रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि जिस व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस है उसकी मृत्यु मई 2021 में हो गई थी और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। ये कोई सामान्य बात नहीं है। मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए। खेड़ा ने कहा था कि गोवा के कानून के हिसाब से एक रेस्टोरेंट को बार का एक ही लाइसेंस मिल सकता है, इस रेस्टोरेंट को दो लाइसेंस मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिस रेस्टोरेंट को मंत्री की बेटी चला रही हैं उस रेस्टोरेंट को रेस्टोरेंट चलाने का लाइसेंस भी नहीं मिला है। ऐसे में ईरानी को जवाब देना चाहिए। खेड़ा ने का ईरानी राहुल गांधी से और कांग्रेस के दूसरे नेताओं से खूब जवाब मांगती हैं। उन्हें इस मुद्दे पर भी जवाब देना चाहिए। खेड़ा ने कहा कि जिस अधिकारी ने इस अवैध कारोबार के लिए ईरानी की बेटी को नोटिस दिया है। सरकार उस आबकारी आयुक्त के ट्रांसफर की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- हरियाणाः जींद रैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com