1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से मिले सपा MLA अभय सिंह , अपने ही पार्टी पर उठाए सवाल, कहा – उसने कई लड़कियों के साथ रेप किया है…

अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से मिले सपा MLA अभय सिंह , अपने ही पार्टी पर उठाए सवाल, कहा – उसने कई लड़कियों के साथ रेप किया है…

सपा विधायक अभय सिंह जिला महिला अस्पताल में रेप पीड़ित बालिका से की मुलाकात करने पहुंचे। सपा विधायक अभय सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ पीडीए पर सवाल उठाए

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। सपा विधायक अभय सिंह जिला महिला अस्पताल में रेप पीड़ित बालिका से की मुलाकात करने पहुंचे। सपा विधायक अभय सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ पीडीए पर सवाल उठाए हुए कहा – क्या यही पीडीए है, क्या निषाद समुदाय पीडीए में नहीं आता है, आज पीडीए का कोई भी व्यक्ति इस बालिका के साथ नहीं है। अभय सिंह का बयान, 12 वर्ष की बालिका के साथ दरिंदगी की गई है।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने भी सदन में यह बात कही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बच्ची खेतों में काम करने जाती थी। बहला फुसला कर उसके साथ हैवानियत की गई। दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिला प्रशासन इस बात का पता करें कि उनके पास कौन सी अवैध प्रॉपर्टी है। कौन सा धंधा करते थे यह लोग। यह भी पता चला है यह पहली लड़की नहीं है इसके पहले भी कई लड़कियां दुष्कर्म का शिकार हुई है। इन आरोपियों ने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले को दबा दिया गया। उनकी शिकायत सुनी नहीं गई। पीडीए वाले लोग थे, क्या निषाद समुदाय पीडीए में नहीं आता है। क्या पिछड़ी जाति एक जाति के लिए बना है,क्या पीडीए केवल अल्पसंख्यक के लिए बना है। पीडीए का नारा लगाने वाले आदमी क्या आज यहां दिखाई पड़ रहे हैं।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com