मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

तैयारीः सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे मैदान में उतरेगी सपा, सभी लोकसभा सीटों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम  

Rajni

यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

akhilesh yadav
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लगता है कि अगर 2024 में अच्छा प्रदर्शन करना है तो MY फैक्टर और कुछ खास जातियों के समीकरण से काम नहीं चलेगा। तभी तो सपा ने प्लान बी के तहत सॉफ्ट हिंदुत्व का प्लान तैयार किया है।

इसी रणनीति के तहत 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। लेकिन जितनी चर्चा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की है। उससे कहीं ज्यादा चर्चा उस जगह की है जहां से इसका आगाज होगा।

पहला प्रशिक्षण शिविर 5 और 6 जून को गोला गोकर्णनाथ में

फिलहाल पार्टी ने अपने दो प्रशिक्षण शिविर की तारीख तय कर ली है। पहला प्रशिक्षण शिविर 5 और 6 जून को लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में होगा, जिसे छोटी काशी भी कहा जाता है, तो वहीं दूसरा प्रशिक्षण शिविर 33 करोड़ देवताओं की स्थली और 88,000 ऋषियों की तपोभूमि कहे जाने वाले सीतापुर का नैमिषारण्य है।

गोला गोकर्णनाथ के प्रशिक्षण शिविर के दौरान अखिलेश पहले यहां के प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे तो वहीं सीतापुर के नैमिषारण्य में होने वाले प्रशिक्षण शिविर से पहले सपा अध्यक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन करेंगे और ललिता देवी मंदिर जाकर देवी देवताओं से आशीर्वाद भी लेंगे।

शेयर करें