1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्‍टी सीएम

सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्‍टी सीएम

चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हिमाचल प्रदेश को नया सीएम मिल गया है. कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली. सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ . शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए. प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे. उनकी मां संसार देई गृहिणी हैं.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

वीरभद्र सिंह को पुष्प अर्पित किए
सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं. प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया. छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए.

सुक्खू ने छात्र नेता के रूप में शुरू की थी राजनीति
सुखविंदर सिंह सुक्खू का का जन्म 26 मार्च साल 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में जन्म हुआ था. उनके पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे. उनकी मां संसार देई गृहिणी हैं.सड़क परिवहन निगम के चालक के पुत्र सुक्खू छोटा शिमला में कभी दूध की दुकान चलाते थे. एनएसयूआइ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सुक्खू 2013 में हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष बने. वह पहली बार 2003 में हमीरपुर जिले की नदौन सीट से विधायक बने. उन्हें दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह का आलोचक माना जाता था.

1998 से 2008 तक सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे. वह नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद चुने गए. 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए. वे 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने थे. 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने.

पत्रकारिता से राजनीति में आये हैं अग्निहोत्री
पत्रकारिता के पेशे से राजनीति में आये मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस की दूसरी पीढ़ी के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं. वह वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं. पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अग्निहोत्री लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं. वह लोअर हिमाचल के ऊना जिले से आते हैं. 2012 से 2017 में मुकेश मंत्री रहे हैं.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com