मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनावः पुलिस अधीक्षक ने मंडी समिति का किया निरीक्षण, EVM स्ट्रांग रूम की परखी व्यवस्था

HO BUREAU

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंडी समिति पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने नवीन मंडी समिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इनर कोर्डन, आउटर कोर्डन व आइसोलेशन वार्ड ड्यूटी को भी चेक किया।

tested arrangements of EVM strong room
tested arrangements of EVM strong room
शेयर करें

कन्नौज। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंडी समिति पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने नवीन मंडी समिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इनर कोर्डन, आउटर कोर्डन व आइसोलेशन वार्ड ड्यूटी को भी चेक किया।

इस मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल व सीआईएसएफ को चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन्स से अवगत कराया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने सभी सीसीटीवी को चेक किया। उन्होंने ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे सभी को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

शेयर करें