मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Election Result: खैर सीट पर भाजपा की हैट्रिक, अखिलेश के PDA फार्मूले पर भारी पड़ा योगी का ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे’ का नारा

HO BUREAU

खैर सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। अलीगढ़ की खैर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारु केन को 38 हजार 393 वोटों से हरा दिया। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 100181, सपा की चारु केन को 61788, बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13365 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नितिन कुमार चौटेल को 8269 मत मिले। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे गए।

akhilesh yadav
akhilesh yadav
शेयर करें

लखनऊ। खैर सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। अलीगढ़ की खैर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारु केन को 38 हजार 393 वोटों से हरा दिया। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 100181, सपा की चारु केन को 61788, बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13365 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नितिन कुमार चौटेल को 8269 मत मिले। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे गए।

यूपी की सात सीटों पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत का परचम लहराया है। कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मीरापुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, कटेहरी और मझवां सीट पर जीत दर्ज की है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा कि ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है।

शेयर करें