कोरबा में जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता की मौत से सनसनी फैल गई। अभियंता राजेश धवनकर की लाश उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थतियों में पाई गई। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उनकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated Date
कोरबा। कोरबा में जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता की मौत से सनसनी फैल गई। अभियंता राजेश धवनकर की लाश उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थतियों में पाई गई। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उनकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ राजेश धवनकर की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। उनका शव घर पर संदिग्ध परिस्थतियों में पाया गया है। शरीर पर मौजूद चोट के निशान से स्पष्ट हो रहा है कि उनकी हत्या की गई है। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।