1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तमिलनाडुः भाजपा के प्रदेश सचिव गिरफ्तार, अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ द्रमुक पर साधा निशाना

तमिलनाडुः भाजपा के प्रदेश सचिव गिरफ्तार, अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ द्रमुक पर साधा निशाना

पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के नेता एसजी सूर्या को शुक्रवार देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

By Rajni 

Updated Date

मदुरै। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के नेता एसजी सूर्या को शुक्रवार देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- फडणवीस फोटो विवाद: आरोपी गिरफ्तार, सियासत गरम

यह कार्रवाई भाजपा के प्रदेश सचिव सूर्या द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक पोस्ट को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

पुलिस ने कहा कि सूर्या को आईपीसी और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने का प्रयास बताया।

अन्नामलाई ने ट्वीट किया कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश सचिव सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उनकी एकमात्र गलती सत्तारूढ़ द्रमुक के सहयोगी कम्युनिस्टों के दोहरे मानदंडों को उजागर करना था।

कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को कम करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारियां हमें नहीं डिगाएंगी, हम सच सामने लाने के प्रयास जारी रखेंगे।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर में सर्वदलीय बैठक: आतंकवाद और शांति प्रक्रिया पर एकजुट हुई राजनीति

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com