Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा: हमारा गठबंधन ए टू जेड वाला है…

तेजस्वी यादव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा: हमारा गठबंधन ए टू जेड वाला है…

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक जनसभा को संबोधित किया।  बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, पिछले चुनाव में यहां की जनता ने राजद को मत देकर यह बता दिया था कि उनको हमारे ऊपर कितना भरोसा है, अब यही भरोसा उनको महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ भी दिखाना होगा।

पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक

उन्होंने यह भी कहा कि, कुढ़नी में भाजपा की बी टीम घूम रही है। उससे यहां की जनता को पूछना चाहिए कि आप किस लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए बिहार को बचाने के लिए हमपर यहां की जनता भरोसा वापस से करें और हम एक बार फिर से उनके भरोसे पर खड़े उतरेंगे।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन ए टू जेड वाला है।  इसमें हमलोग सभी लोगों का ध्यान रखते हैं। इसलिए किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।  इसलिए यहां के लोग को अपना मत तीर को देना चाहिए। इसके आलावा उन्होंने बताया कि, हम वापस से 2 तारीख को आखरी प्रचार करने आएंगे।

इसके बाद सिंगापूर पापा का इलाज करवाने 3 तारीख को जाएंगे। लेकिन, हम आप लोगो के भरोसे निश्चिंत होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि,जब ऑपरेशन होने के बाद लालू जी होश आएगा तो हमसे यह सवाल पुछेंगे कि बेटा  कुढ़नी का क्या हुआ तो इसलिए आपलोग उनके बेहतर इलाज और स्वास्थ के लिए महागठबंधन को अपना मत दें।

पढ़ें :- बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी अपडेट, STET 2025 का शेड्यूल हुआ जारी
Advertisement