1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ भेड़िया, कई लोगो को बना चुका है निवाला

UP : वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ भेड़िया, कई लोगो को बना चुका है निवाला

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लोगों को अपना निशाना बना रहे भेड़िया को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। और उसे रेंज कार्यालय लाया जा रहा है।

By up bureau 

Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लोगों को अपना निशाना बना रहे भेड़िया को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। और उसे रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में भेड़िया फंस गया। बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के कई गांवों में भेड़िया मासूमों के साथ बड़ों को निवाला बना रहा है। अब तक तीन भेड़िए पकड़े जा चुके हैं।

पढ़ें :- ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड : CM योगी

वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि महसी के सिसैया चूड़मडी गांव के कोलैला गांव में जाल और पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार को सुबह 11.10 बजे भेड़िया जाल में कैद हो गया। इसके बाद उसे पिंजरा में बंद किया गया। रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। भेड़िया पकड़े जाने की सूचना पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया भेड़िया नर है, उसकी उम्र पांच वर्ष से अधिक है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com