मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में शराब पीने से तीन की जान गई

Rajni

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में रविवार की रात शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

hospital
शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में रविवार की रात जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई गई है। तीनों लोगों ने शादी समारोह में शामिल होने के बाद खुशी में शराब का सेवन किया था।

घटना रोगदा गांव के नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओपी एवं नवगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों में परास राम साहू पिता कुंजबिहारी (55), नंदलाल कश्यप पिता झुलसाय (33), सतीश कश्यप पिता गीताराम कश्यप (35) शामिल हैं।

टैग: Death Doctor
शेयर करें