UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश की सियासत में तोड़फोड़ का क्रम जारी है। योगी मंत्रिमंडल में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और 03 विधायकों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। अब तक 03 मंत्रियों के अलावा 11 विधायक भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।
पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा
भाजपा से बगावत करने वाले सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने मुलाकात की यह फोटो ट्वीट करके सैनी के इस कदम का स्वागत किया है। इससे माना जा रहा है कि सैनी का भी ठिकाना भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह समाजवादी पार्टी ही होगी।
इस्तीफा देने वाले सभी विधायक दूसरे दलों से भाजपा में हुए थे शामिल
योगी मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान या फिर धर्म सिंह सैनी 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे।
गुरुवार को इस्तीफ़ा देने वाले विधायकों में औरैया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा हैं। चारों नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच सुल्तानपुर सदर से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने भाजपा छोड़ने की खबर को अफवाह बताया है।
पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका
टिकट कटने के डर से छोड़ा भाजपा का साथ
दरअसल, भाजपा ने 2017 के चुनावों से पहले विभिन्न स्तरों पर अपने विधायकों के बारे में फीडबैक एकत्र किया था। कई विधायकों की रिपोर्ट अच्छी नहीं थी। उसमें कई मंत्री भी शामिल थे। दूसरे दलों से आए नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अच्छा व्यवहार भी नहीं था। लिहाजा हर स्तर पर उनकी रिपोर्ट नकारात्मक बताई जा रही थी।
#UttarPradesh: सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!: सपा @yadavakhilesh @anuragspparty @samajwadiparty pic.twitter.com/GBazNAmEME
— India Voice (@indiavoicenews) January 13, 2022
पढ़ें :- UP News: कौशांबी जिले में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर BJP नेता के बेटों ने किया हमला, हमले में सिपाही का फटा सिर
लिहाजा पार्टी नेतृत्व ने ऐसे लोगों का टिकट काटने का मन बना लिया था। पार्टी के टिकट काटने से पहले ही कई विधायक छोड़कर भागने लगे हैं। भाजपा का साथ छोड़ने वाले ज्यादातर विधायक सीधे सपा में शामिल हो रहे हैं या फिर समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा वाले दल में जा रहे हैं।
इन विधायकों ने दिया इस्तीफा
1. स्वामी प्रसाद मौर्या- कुशीनगर
2. धर्म सिंह सैनी- सहारनपुर
3. भगवती सागर- बिल्हौर, जिला कानपुर देहात
4. रोशनलाल वर्मा-तिलहर
पढ़ें :- UP News: बेटियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दो बहनों के निजी स्कूल में पढ़ने पर एक की फीस भरेगी योगी सरकार
5. विनय शाक्य- बिधूना, जिला औरैया
6. अवतार सिंह भड़ाना
7. दारा सिंह चौहान- मधुबन, जिला मऊ
8. बृजेश प्रजापति- तिंदवारी, जिला बांदा
9. मुकेश वर्मा-शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद
10. जय चौबे- खलीलाबाद
11. माधुरी वर्मा- नाना पारा, जिला बहराइच
पढ़ें :- UP News:अलाया अपार्टमेंट हादसे में सपा नेता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर और पत्नी उजमा हैदर की मौत
12. केके शर्मा- बुलंदशहर
13. राकेश राठौर- सीतापुर सदर
14. बाला अवस्थी-धरौहरा, जिला लखीमपुर खीरी