1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल

आज का राशिफल

जानें आज का राशिफल,क्या कहते हैं आज आपके किस्मत के सितारे,जाने सभी 12 राशियों का हाल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का राशिफल महत्वपूर्ण है,इस दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, आइए सभी 12 राशियों का जानते हैं, आज का राशिफल

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा

मेष राशि-मेष राशि वालों को आज दिन हर मामले में सावधानी बरतना होगा, क्योंकि शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे.परिवारवालोों का पुरा सहयोग मिलेगा.मां पिता के मदद से आगे बढ़ेंगे

वृषभ राशि-वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, क्योंकि वह जिस काम में हाथ डालेंगे, उन्हे सफलता अवश्य प्राप्त होगी. बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.अतिथि आगमन संभव है. आयोजनों से जुड़ेंगे.

मिथुन राशि-मिथुन राशि वालों को आज संतान द्वारा कोई प्रसंन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है. आपने यदि पहले किसी को उधार दिया था, तो वह धन भी आज आपको मिल सकता है. जो लोग नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, आज कुछ अच्छी खबर मिल सकती हैं.

कर्क राशि-कर्क राशि में बिजनेस कर रहे लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो उनके धन कोष में वृद्धि लेकर आएगा. आपकी कोई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी.नौकरी पेशा वाले आज थोड़ा परेशान हो सकते हैं,परिवार का सहयोग मिलेगा.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मानसिक तनाव और हेल्थ अलर्ट

सिंह राशि-सिहं राशि वालों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आपको कोई ऐसा काम पूरा होगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं,रुका हुआ धन प्राप्त होगा.

कन्या राशि-कन्या राशि वालों को आज मित्रों के सहयोग से आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए लाभदायक रहेगा. परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे करेंगे, जिन्हें आप पूरी करने में कामयाब रहेंगे.नए रिश्ते बन सकते हैं.

तुला राशि-तुला राशिवाले आज के दिन भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी. व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी,आज जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे.

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग पिछले कुछ समय से यदि धीमी गति के कारण परेशान थे, तो आज उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है. विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं.पिता के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की जरुरत हैं.

धनु राशि-धनु राशि के लिए आज दिन आप अपने से ज्यादा दूसरों की कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन इसमें आपको अपने किसी जरूरी काम को नहीं छोड़ना है. परिवार के किसी सदस्य पर ज्यादा विश्वास करके अपने दिल की बात बताना आपको नुकसानदायक रहेगा, क्योंकि वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: पाचन और दिमाग पर असर

मकर राशि-मकर राशि के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा. आप अच्छा लाभ कमाएंगे. संतान को विदेश में नौकरी मिल सकती है. आपको आज आपका कोई रुका हुआ काम आपके किसी मित्र के सहयोग से पूरा होगा.

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आज आपको आज योग और व्यायाम पर ध्यान देना आवश्यक है, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या अपनी चपेट में ले सकती है,आज आप घर व बाहर दोनों जगह काम के बीच तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे,आज आप प्रसन्न रहेंगे.

मीन राशि-मीन राशि के लिए दिन परिवार में खुशियां लेकर आ सकता है,सामाजिक कार्यक्रमों में आप हिस्सा तो लेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने से बाज नहीं आएंगे. आज आपको सावधान रहने की जरुरत हैं.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com