Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, हिस्ट्रीशीटर घायल

छत्तीसगढ़ः बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, हिस्ट्रीशीटर घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल के अंदर अपराधियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। रितेश निखारे मेडी ग्रुप और अन्य ग्रुप के गुर्गे एक दूसरे में भिड़ गए। इसमें हिस्ट्रीशीटर मैडी को चोटें आई हैं।

By Rajni 

Updated Date

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल के अंदर अपराधियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। रितेश निखारे मेडी ग्रुप और अन्य ग्रुप के गुर्गे एक दूसरे में भिड़ गए। इसमें हिस्ट्रीशीटर मैडी को चोटें आई हैं।

पढ़ें :- नई दिल्लीः मुठभेड़ के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बदमाश राजा उर्फ वीरा को किया गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

जेल प्रबंधन की ओर से सहायक जेल अधीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस में एफआईआर लिखवाई गई है। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी व उसके ग्रुप के लोग बंद हैं। वहीं उसके विरोधी गैंग के लोग भी जेल में हैं। बीते माह इस ग्रुप ने मेडी गैंग के सिद्धार्थ शर्मा पर हमला कर दिया था। इसके चलते उसके सिर पर चोट लगी थी।

23 जून की सुबह करीब 5.30 रितेश निखारे मैडी अपने बैरक से बाहर निकला। उसी समय दूसरे ग्रुप के गुर्गों ने हमला कर दिया। वही रितेश निखारे और सिद्धार्थ शर्मा ने भी दूसरे ग्रुप के लोगों को पीटा। रितेश निखारे और मेडी सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे ग्रुप के दीपक पिल्ले, रामू यादव, रितिक दुबे, अंकित रजक, लकी नायडू के खिलाफ 147, 294,323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- यूपीः मिर्जापुर में विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 12 से ज्यादा घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com