महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि भारत में वांटेड है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियां UAE अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।
Updated Date
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि भारत में वांटेड है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियां UAE अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।
ED के अनुरोध पर इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। भारतीय एजेंसी के नोटिस पर कार्रवाई करते हुए UAE पुलिस ने रवि उप्पल को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि इसके बाद सौरभ चंद्राकर की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल गई है। महादेव एप छत्तीसगढ़ में बड़ा चुनावी मुद्दा था। इसे बीजेपी ने अपने आरोप पत्र और चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। भाजपा ने सरकार बनने पर बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया था।