मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

‘गुजरात में फिर एक बार भाजपा सरकार’,अंतिम दौर के प्रचार में पीएम मोदी का बड़ा दावा

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के कांकरेज में एक रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. मोदी ने कांकरेज में ओगड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

शेयर करें

Gujarat Assembly Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 1 दिसंबर को खत्म हो गया. 5 दिसंबर 2022 को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के कांकरेज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया. अंतिम दौर के इस प्रचार में पीएम मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि गुजरात में फिर एक बार बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ वापसी होगी.

मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लटकाना और भटकाना कांग्रेस की आदत है. कांग्रेस का स्वभाव है कि वह कोई भी ऐसा काम नहीं करती जिसमें उसका अपना हित ना हो. लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की गौ वंश की विरासत हमारी बहुत बड़ी ताकत है. विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी कांकरेज की गाय ने अपना स्वभाव बदलने का काम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांकरेज में ओगड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने रैली को संबोधित किया. आपको बता दें कि पीएम मोदी की गुजरात में आज चार जनसभाएं करने वाले हैं जिनमें से एक हो चुका है

शेयर करें