Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : Bedroom में ये चीजें रखी तो हमेशा बनी रहेगी पैसों की तंगी

Vastu Tips : Bedroom में ये चीजें रखी तो हमेशा बनी रहेगी पैसों की तंगी

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में हर कोई आराम करने जाता है। लेकिन वहां भी आराम ना मिले तो क्या करें? वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों को बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीज कलेश बना रहता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी और सेहत की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, विकास आर्य। Vastu Tips: घर के बेडरूम में यदि वास्तु दोष हो तो नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इस वजह से दाम्पत्य जीवन में कलह-क्लेश, आर्थिक संकट और खासकर सेहत संबंधी परेशानियों आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखकर घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सकती है।  मास्टर बेडरूम जिसमें घर का मुखिया सोता है, वो नैऋत्य कोण यानि दक्षिण- पश्चिम के कोना में होना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर का शयनकक्ष यानी बेडरूम कैसा होना चाहिए…

पढ़ें :- चंद्रग्रहणः शनिवार शाम 04 बजे के बाद से शुरू होगा सूतक काल, इस राशि के लोगों को होगी परेशानी

1- बेडरूम में भूल से भी आक्रामक जानवरों या प्राणियों की तस्वीरें व देवी-देवताओं की क्रोधित मुद्रा में तस्वीर या मूर्ति नहीं होनी चाहिए।
2- बेडरूम की दीवार पर पूर्वजों की तस्वीरें नहीं टंगी होनी चाहिए।
3- बेडरूम में पूजा घर या पूजा का स्थान नहीं बनाना चाहिए।
4- बेडरूम में यदि दर्पण या शीशा रखा है तो ध्यान रखें कि ये बेड के सामने नहीं होना चाहिए।
5- बेडरूम में बेड के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी या फोटो फ्रेम न लगाएं।
6- बेडरूम में चालीसा या धर्म ग्रंथ जैसी कोई धार्मिक किताब रखी है तो उसे तुरंत अपने बेडरूम से हटा लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com