1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी DGP की मूंछों के फैन हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा – नत्थू लाल के मूछों को भी दे दी चुनौती…

यूपी DGP की मूंछों के फैन हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा – नत्थू लाल के मूछों को भी दे दी चुनौती…

अमिताभ बच्चन का ये डायलाग तो आप को याद ही होगी। मुछे हों तो नत्थूलाल जैसी। मूछों को मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के मूंछों की जमकर तारीफ की है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। अमिताभ बच्चन का ये डायलाग तो आप को याद ही होगी। मुछे हों तो नत्थूलाल जैसी। मूछों को मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के मूंछों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यूपी के जीडीपी ने तो नत्थू लाल के मूंछों को भी चुनौती दे दी है। आबादी के अनुसार यूपी भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां दुनिया के कई देशों से अधिक आबादी रहती है। ऐसे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना कोई आम बात नहीं है।

पढ़ें :- फतेहपुर ‘चाय वाला’ विवाद क्या है? अखिलेश यादव बयान पूरा मामला समझें

प्रशांत कुमार के मूछों की चर्चा तेज

दरअसल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में डीजीपी प्रशांत कुमार भी मौजूद थे। अपनी मूंछों की तारीफ करने पर उपराष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। अब सोशल मीडिया पर डीजीपी की मूंछों पर चर्चा तेज हो गई है। प्रशांत कुमार अपनी मूछों पर ताव देते हैं तो बड़े-बड़े माफिया भाग खड़े होते हैं या मिट्टी में मिला दिए जाते हैं।

कौन है प्रशांत कुमार?

प्रशांत कुमार 1990 बैच के आपीएस अधिकारी हैं। प्रशांत कुमार सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में गिना जाता है। प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। 26 जनवरी को उन्हें चौथी बार गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रशांत कुमार की गिनती सख्त अफसरों में की जाती है।

पढ़ें :- संसद में Akhilesh Yadav का हमला: बेरोजगारी, किसान और अर्थव्यवस्था पर सरकार से तीखे सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com