मुंबई। इंडस्ट्री के नए लव बर्डस विजय वर्मा और तमन्ना भटिया को लेकर हाल ही में विजय वर्मा ने तमन्ना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। विजय ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तो उन्होंने डिसाइड किया था कि वह कभी किसी एक्ट्रेस या इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को डेट नहीं करेंगे।
पढ़ें :- शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज
क्योंकि विजय का कहना है कि उन्हे लगता है कि पहले वो इंडस्ट्री से काफी नाराज थे।लेकिन तमन्ना से मिलने के बाद उनका नजरिया बदला है।उन्हे इस बात का एहसास हुआ कि आपके प्रोफेशन का ही इंसान किस तरह से कई बार अपने परसेप्शन से चीज़े आसान कर देता हैं।
विजय ने आगे कहा- ‘जब हमने एक-दूसरे को जानना शुरू किया, तो मुझे महसूस हुआ कि किसी ऐसे शख्स का आपकी जिंदगी में होना बहुत जरूरी है, जो आपका काम जानता होगा। जो आपके प्रोफेशन को जानता हो, जो आर्टिस्टिक, क्रिएटिव, लॉजिकल और प्रोफेशनल है। एक ऐसा शख्स जो फिल्म मेकिंग की प्रोसेस को समझता हो।’